CBSE 10th Board Exam 2026 Toppers


अतुल कुमार सिंह | लखनऊ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के विद्यार्थियों ने CBSE दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि छात्रों ने मेहनत और अनुशासन के दम पर बेहतरीन अंक हासिल किए। राकेश, आयुष, आनंद, आर्य, रुद्रांश, उत्कर्ष और छात्रा मानसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का गौरव बढ़ाया।

इन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

परिणामों में राजेश ने 95% अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। आयुष आनंद ने 94%, अर्जुन रुद्रांश ने 93.8%, हर्षित राज सिंह ने 93.4%, उत्कर्ष सिंह ने 92% और मानसी भारत ने 90% अंक प्राप्त किए। सभी छात्रों की उपलब्धि सराहनीय रही।

प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ये छात्र अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के समर्पण की भी प्रशंसा की।विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले सत्र में भी इसी तरह के उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *