लालसोट में हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड में 25 हजार का इनामी पकड़ा:चार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, मदद करने वालों को भी किया गिरफ्तार




लालसोट में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, चार अन्य नामजद आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। एक आरोपी पर 25 हजार रुपए का था इनाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया-नामजद पांच आरोपियों में से एक, सवाई माधोपुर जिले के फलवाडा निवासी झंडू मीणा पुत्र श्रीचंद मीणा को गिरफ्तार किया गया है। झंडू मीणा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसे टोंक जिले के निवाई इलाके के आसपास से तकनीकी सहायता से पकड़ा गया। मदद करने वाले चार आरोपी भी पकड़े पुलिस ने झंडू मीणा की फरारी के दौरान मदद करने वाले चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें पप्पू राम, सीताराम, विनोद कुमार और केदार प्रसाद शामिल हैं। इन सभी पर आरोपियों को सहायता प्रदान करने का आरोप है। 10 अप्रैल को हुई थी वारदात घटना 10 अप्रैल को लालसोट शहर के जमात चौराहे के पास स्थित दयाल ढाबे पर हुई थी। बदमाशों ने फायरिंग कर हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा की हत्या कर दी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थीं। एडिशनल एसपी बोले- जल्द बाकी 4 आरोपियों की होगी गिरफ्तारी एएसपी विनोद कुमार सीपा ने बताया कि शेष बचे चार इनामी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की 7-8 अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले के जांच अधिकारी डिप्टी एसपी दिलीप मीणा ने चेतावनी दी है कि आरोपियों को किसी भी तरह की वित्तीय, वाहन या रहने-खाने की मदद करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान सीआई पवन कुमार जाट, मंडावरी थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय, रामगढ़ पचवारा थाना अधिकारी मदनलाल मीणा, एएसआई कैलाश प्रसाद मीणा सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *