मानसा में गेहूं खरीद में देरी पर किसानों का प्रदर्शन:डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, सैंपलिंग के नियमों से भी जताई नाराजगी




भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने मानसा में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने गेहूं की फसल की खरीद व्यवस्था और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही सैंपलिंग को लेकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन पूरे पंजाब में मंडियों में खरीद के इंतज़ाम को लेकर किया जा रहा है। मानसा में प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं राम सिंह, इंद्रजीत सिंह और कुलदीप सिंह ने बताया कि मंडियों में किसानों को खरीद में देरी के कारण बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई टीमों द्वारा गेहूं के दानों की सैंपलिंग को भी समस्या का कारण बताया। पंजाब में भी राहत देने की मांग, फसल को तुरंत खरीदने की अपील किसान नेताओं ने मांग की कि जिस तरह केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों के किसानों को राहत दी है, उसी तरह पंजाब में भी राहत दी जाए। उन्होंने मंडियों में पड़ी किसानों की फसल को तुरंत खरीदने की अपील की। ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान, मुआवजा नहीं मिला नेताओं ने यह भी बताया कि पंजाब समेत मानसा जिले में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नुकसान के लिए न तो केंद्र और न ही पंजाब सरकार द्वारा किसानों को अभी तक कोई मुआवजा दिया गया है। समस्याओं का समाधान न होने पर प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी किसानों ने कहा कि एक तरफ फसल को नुकसान हुआ है और मुआवजा नहीं मिला, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय टीमें मंडियों में गेहूं के दानों की कड़ी जांच कर रही हैं और सैंपल ले रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपना प्रदर्शन और तेज़ करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *