प्रतापगढ़ में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:सुबह बाजार जाते समय रास्ते में घात लगाकर हमला, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज




प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना 15 अप्रैल की सुबह हुई, जब युवक बाजार जा रहा था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरस्सापुर गांव निवासी आवेश खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से नवाबगंज बाजार जा रहा था। गांव के पास पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे आवेश खां घायल हो गए। पीड़ित आवेश खां का आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि उसे मारकर वे सऊदी भाग जाएंगे और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। घटना के बाद आवेश खां ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आवेश खां की तहरीर के आधार पर कॉलेन, अरस्लान, शाहिल, दानिश और सुहेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *