सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, दूसरा डॉक्टर घायल:देर रात तेज रफ्तार डम्पर ने कार को मारी टक्कर, दूसरे डॉक्टर की हालत गंभीर




पाली में गुरुवार देर रात को नया गांव रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे डम्पर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक डॉक्टर की मौत हो गई वही दूसरा डॉक्टर घायल हो गया। घटना के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक डॉक्टर की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई वही घायल डॉक्टर का शहर के निजी हॉस्पिटल में उपचार जारी है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। टीपी नगर थाने के ASI ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि हादसा गुरुवार रात करीब एक बजे नया गांव रोड गुर्जर छात्रावास के पास हुआ। तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से कार में सवार जालोर जिले के दांता गांव (सांचौर) निवासी 34 साल के डॉक्टर शैलेष विश्नोई पुत्र बाबूलाल विश्नोई की मौत हो गई वही पाली जिले के धिंगाणा (जेतपुर) निवासी 30 साल के डॉक्टर गौरवसिंह पुत्र देवीसिंह गंभीर घायल हो गए। जिनका नया गांव रोड जन हॉस्पिटल में उपचार जारी है। दोनों डॉक्टर जन हॉस्पिटल में अपनी सेवा दे रहे थे। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि फरार डम्पर ड्राइवर का पता लगाया जा सके। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
परिजनों का रो-रो बुरा हाल
इधर जब हादसे की खबर दोनों डॉक्टरों के परिजनों तक पहुंची तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दोनों के परिजन पाली पहुंचे। इस घटना से डॉक्टरों में शोक का माहौल है। बांगड़ हॉस्पिटल के कई डॉक्टर मौके पर पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *