लखनऊ की टीम वीरवार रात चंडीगढ़ पहुंची:मैदान में करेगी प्रैक्टिस, पंजाब आज शाम पहुंचेगी मोहाली सोमवार शाम 7:30 मुकाबला




लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। टीम बुधवार देर शाम चंडीगढ़ पहुंची थी। उसके बाद टीम ने होटल में आराम किया। आज दोपहर से लखनऊ की टीम मैदान पर प्रैक्टिस करेगी। वहीं पंजाब किंग्स की टीम आज दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद कल दोनों टीमें इकट्ठा प्रैक्टिस करेंगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच परसों यानी रविवार को शाम 7:30 बजे महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। दर्शकों के लिए गेट दोपहर 3:30 बजे खोल दिए जाएंगे। प्रशासन की तरफ से आठ जगहों पर पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि समय पर मैदान पहुंचें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। पंजाब किंग्स अजेय
पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिनमें से वह एक भी मैच नहीं हारी है। टीम ने चार मैच जीते हैं और एक मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया गया था। पंजाब किंग्स पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट टेबल में सातवें स्थान पर है। टीम अब तक सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है। किंग्स और लखनऊ का पहली बार होगा मुकाबला
आईपीएल 2026 के इस टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स और लखनऊ का मुकाबला पहली बार होगा। इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम गुजरात, चेन्नई सुपर किंग, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियन के साथ अपना मुकाबला जीत चुकी है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मुकाबले में दोनों को एक एक पॉइंट मिला था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *