घर की चौखट पर फंसा 4 फीट लंबा कोबरा सांप:स्नेक कैचर ने बडोड़ा गांव से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा; जानिए सांप दिखे तो क्या करें




जैसलमेर जिले के बड़ौडा गांव में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के दरवाजे में करीब 4 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप फंस गया। घटना देर रात 11 से 12 बजे के बीच की है। गनीमत रही कि परिवार के सदस्यों की नजर समय रहते सांप पर पड़ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने तुरंत स्नैक कैचर साहिल खान को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर साहिल खान ने 30 मिनट की कड़ी मशक्क्त के बाद जहरीले साँप को रेस्क्यू लिया। साहिल ने सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। साँप को जंगल में छोड़ देने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। दरवाजे में फंसा था कोबरा परिजनों ने बताया कि कोबरा अचानक घर के मुख्य दरवाजे के नीचे फंस गया था। कुछ देर छटपटाने के बाद वह वहां से निकलकर पास ही पड़े एक बड़े पत्थर के नीचे जाकर छिप गया। सांप को देखकर घर में डर का माहौल हो गया। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय स्नेक कैचर साहिल खान को दी। सूचना मिलते ही साहिल मौके पर पहुंचे और सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पत्थर के नीचे छिपे कोबरा को सुरक्षित निकालकर दूर सुनसान जंगल में छोड़ दिया गया। गर्मियों में क्यों निकलते हैं सांप? स्नेक कैचर साहिल खान ने बताया कि जैसलमेर जैसे रेतीले इलाकों में तापमान बढ़ने पर सांपों का निकलना आम बात है। उन्होंने इसके पीछे मुख्य कारण बताए: सांप दिखने पर क्या करें? साहिल खान ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए ये एक्सपर्ट टिप्स साझा कीं:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *