लुधियाना में रेस्टोरेंट में सैटरडे नाइट इवेंट के दौरान हंगामा:युवक की बेरहमी से पिटाई, कपड़े फाड़े 8 पर मामला दर्ज




लुधियाना के सराभा नगर थाना इलाके के अंतर्गत कनाल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सैटरडे नाइट इवेंट के दौरान हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने एक युवक को घेरकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में 5 नामजद समेत 8 लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। टेबल पर लात मारने से शुरू हुआ विवाद पुलिस को दिए बयान में ऋषि नगर के रमन एनक्लेव निवासी पीड़ित (20 वर्ष) ने बताया कि 5 और 6 अप्रैल की दरमियानी रात वह अपने दोस्तों के साथ अगावे रेस्टोरेंट सुखमनी एनक्लेव,कनाल रोड में आयोजित एक इवेंट में गया था। वहां बगल की टेबल पर कुछ युवक शराब पी रहे थे और शोर मचा रहे थे। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने पीड़ित की टेबल पर जोर से लात मारी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया,तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। मारपीट में टूटी स्मार्ट वॉच, कपड़े भी फाड़े पीड़ित के मुताबिक,आरोपियों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस छीनाझपटी और मारपीट के दौरान पीड़ित की सैमसंग स्मार्ट वॉच भी टूट गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सैम गांधी (निवासी ऋषि नगर, लुधियाना),आयुष गांधी (निवासी ऋषि नगर, लुधियाना)
गोरिस अरोड़ा (निवासी टैगोर नगर, लुधियाना)अनमोल (अज्ञात पता) प्रणव हरजाई (निवासी नजदीक श्रृंगार सिनेमा, लुधियाना) इसके अलावा 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई: थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 126(2) और 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *