लुधियाना का पार्किंग ठेके राजू पर FIR:रेहड़ी-फड़ी वालों से की जबरन वसूली, अफसरों को दी जान से मारने की धमकी




लुधियाना में पंजाब मंडी बोर्ड की मार्केट कमेटी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। सब्जी मंडी में रेहड़ी-फड्डी वालों से जबरन वसूली करने और अफसरों को जान से मारने की धमकियां देने वाले पार्किंग ठेकेदार सैय्यद रजा हुसैन उर्फ राजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें इस ठेकेदार का ये कोई पहला विवाद नहीं है। प्रदेश में जिस भी राजीनित पार्टी की सत्ता होती है ये उसे के विधायक का खासमखास बन जाता है। अलग-अलग नामों से इसी कई फर्में चल रही है। यहां बता दें कि कुछ वर्ष पहले बस स्टेंड क जब ठेके इसी ठेकेदार के पास था तो कई खामियां मिलने के कारण इसका ठेके ब्लेकलिस्ट कर दिया गया था। शिकायतकर्ता हरिंदर सिंह गिल ने आरोप लगाया है कि मंडी में रेहड़ियों, फड़ियों और पार्किंग का ठेका लेने वाले ठेकेदार सैयद रजा हुसैन उर्फ राजू द्वारा जबरन वसूली और धमकाने का काम किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार सैयद रजा हुसैन ने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक मंडी में रेहड़ी, फड़ी और पार्किंग का ठेका लिया हुआ था। हालांकि, साल 2026-27 के नए ठेके को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस चलने के कारण कमेटी की मंजूरी के बाद पुराने ठेके को ही 1 अप्रैल 2026 से आगे बढ़ा दिया गया। रेहड़ी-फड़ी वालों को डराकर पार्किंग कर्मी वसूलते रुपए शिकायत में बताया गया कि ठेकेदार और उसके साथी रेहड़ी-फड़ी वालों व पार्किंग कर्मियों को डराकर सरकारी रेट से ज्यादा पैसे वसूलने लगे। जब इस संबंध में शिकायतें मिलने पर शिकायतकर्ता ने आरोपी को दफ्तर बुलाकर समझाने की कोशिश की, तो उसने उल्टा धमकियां देनी शुरू कर दीं। आरोप है कि आरोपी ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालते हुए न केवल धमकाया, बल्कि रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ मारपीट कर उनसे जबरन वसूली भी की और जान से मारने की धमकियां दीं।। इस मामले में थाना जोधेवाल पुलिस ने आरोपी सैयद रजा हुसैन उर्फ राजू निवासी बोरा कॉलोनी, जालंधर बाईपास चौक लुधियाना समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 132, 221, 308 और 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *