लुधियाना| आर्य कॉलेज के बीसीए तीसरे सेमेस्टर के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी में तीन स्थान हासिल किए। कृष्ण जिंदल ने 9.04 एसजीपीए के साथ सातवां स्थान और कॉलेज में पहला स्थान पाया। लवप्रीत सिंह और पार्थ गुप्ता ने 8.92 एसजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में दसवां स्थान लेते हुए कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधन और प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म अहलूवालिया ने छात्रों की सफलता पर गर्व जताते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया व विभाग प्रभारी डॉ. रमा बंसल को भी बधाई दी।
Source link