दैनिक भास्कर आज बेगूसराय के चिकित्सकों का करेगा सम्मान



दैनिक भास्कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के प्रति हमेशा सजग रहा है। इसी कड़ी में समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से 29 मार्च (रविवार) को “डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड” का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह बेगूसराय जिले में दैनिक भास्कर द्वारा पहली बार आयोजित हो रहा है। हरहर महादेव चौक स्थित होटल केडीएम पैलेस में आयोजित इस आयोजन के माध्यम से उन चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, सदर अस्पताल के प्रशासी पदाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार, डीआईओ डॉ गोपाल मिश्रा और डीपीएम नसीम रजी मौजूद रहेंगे। इन संस्थानों का मिला सहयोग इस आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का भी अहम योगदान है। प्रेजेंटेड बाय के रूप में सीटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अरविंद कुमार, इन एसोसिएशन विद एएमआईएमएस हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रंजन चौधरी, स्पॉन्सर्स बाय ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ संजय कुमार और डॉ रमण अल्ट्रासाउंड एंड इंटरवेंशन क्लिनिक के निदेशक डॉ रमण कुमार का सहयोग मिल रहा है। वेन्यू पार्टनर के रूप में होटल केडीएम पैलेस व बेवरेज पार्टनर के रूप में सीटी हॉस्पिटल और केडीएस हॉस्पिटल, हेमरा सहयोग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *