जालंधर-गोराया हाईवे पर एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन सड़क पर पलट गए, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, नव भारत ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक (नंबर पीबी10 जीएस 0998) साबुन और अन्य सामान लेकर जालंधर की ओर जा रहा था। यह हादसा हाईवे पर इसी दौरान हुआ। हादसे में घायल सरबजीत नामक युवक ने बताया कि उसने अपनी कार पंप पर लगाने के लिए रोकी थी और डिप्पर भी दिया था। स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना इसके बावजूद पीछे से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने उसकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ट्रक दोनों सड़क पर पलट गए। एक बोलेरो ड्राइवर ने बताया कि वह अपनी कार को बचाकर निकलने में सफल रहा और बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link