मिर्जापुर में विहिप का धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन:राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रव्यापी सख्त कानून की मांग




मिर्जापुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अवैध धर्मांतरण को देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए केंद्र सरकार से राष्ट्रव्यापी कठोर कानून बनाने की मांग की है। संगठन ने ‘लव जिहाद’ को विदेशी फंडिंग मिलने पर भी चिंता व्यक्त की। इस संबंध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। संगठन के विभाग मंत्री रामचन्द्र शुक्ल ने कहा कि हाल के दिनों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कथित धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ से जुड़े मामलों की खबरें सामने आ रही हैं, जो चिंताजनक हैं। उन्होंने विशेष रूप से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक प्रकरण का उल्लेख किया और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूरे मामले की गहन जांच आवश्यक है विहिप नेता ने दावा किया कि ऐसे कथित नेटवर्क अन्य कंपनियों तक भी फैले हो सकते हैं, इसलिए इस पूरे मामले की गहन जांच आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस विषय को गंभीरता से लेने और सख्त तथा प्रभावी कदम उठाने की अपील की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि जिन राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू हैं, वहां इस प्रकार के मामलों पर कुछ हद तक नियंत्रण देखा गया है। इसलिए, उन्होंने पूरे देश में एक समान कानून लागू किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ये लोग रहे उपस्थित इस प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष विद्याभूषण, प्रांत सह मंत्री सत्यप्रकाश सिंह, अमित पाठक, जिलाध्यक्ष माता सहाय मिश्र, जिला मंत्री श्रीकृष्ण सिंह पटेल, प्रांत सत्संग प्रमुख महेश तिवारी, राज माहेश्वरी, अभय, परमेश्वर मौर्य, पवन कुमार, चन्द्र प्रकाश, पवन शर्मा, सुब्रतो गुप्ता, अनिल गुप्ता, बृजेश, दीनानाथ, विनय पांडेय, क्षत्रपाल, ज्ञानेंद्र, माधव, संतोष, कुँवर साहब, पार्वती गिरी, गौरवेंद्र, संगीता, सपना सिंह, मंजुलता, पूनम केशरी, शक्ति स्वरूप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक पवन ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *