पंजाब के बरनाला जिले के पावरकॉम सब-डिवीजन ग्रिड ठुल्लीवाल के गांव हमीदी के बिजली उपभोक्ताओं और किसानों ने बिजली आपूर्ति की खराब स्थिति को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच ओमनदीप सिंह सोही के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ असिस्टेंट इंजीनियर रवि प्रकाश से मुलाकात कर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हमीदी गांव के उपभोक्ताओं को शहरी इलाकों की तुलना में कम समय के लिए बिजली मिल रही है। अक्सर बिना किसी पूर्व सूचना के अघोषित कटौती की जाती है, जिससे ग्रामीणों को अपनी दैनिक गतिविधियों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
24 घंटे आपूर्ति की मांग किसानों ने यह भी शिकायत की कि ट्यूबवेल के लिए बिजली की आपूर्ति उनकी जरूरतों के अनुसार नहीं की जा रही है। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला, जिससे उनमें निराशा है। विरोध स्वरूप, उपभोक्ता और किसान सब-डिवीजन ग्रिड ठुल्लीवाल पर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने गांवों को भी शहरी क्षेत्रों की तरह 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की मांग की। किसानों की समस्यायों पर बनाएंगे रिपोर्ट इस अवसर पर एसडीओ असिस्टेंट इंजीनियर रवि प्रकाश बरनाला ने कहा कि गांवों के उपभोक्ताओं और ट्यूबवेल को बिजली आपूर्ति विभाग के निर्देशों के अनुसार ही दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांवों के उपभोक्ताओं और किसानों को आ रही समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है ताकि समाधान निकाला जा सके। सुधार ने होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी सरपंच ओमनदीप सिंह सोही ने कहा कि गांव के लोगों ने एकजुट होकर पावरकॉम अधिकारियों को बिजली आपूर्ति के खराब प्रदर्शन से अवगत कराया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वे अपना संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए बिना कटौती के लगातार बिजली और किसानों के लिए ट्यूबवेल हेतु सही समय पर आपूर्ति की मांग की।
Source link