पैक्स अध्यक्ष का शव बगीचे के पास से बरामद:शेखपुरा में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, पुलिस जांच में जुटी




शेखपुरा के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार (40) का शव शुक्रवार को उनके पैतृक गांव वभनबीघा के बघार स्थित एक बांस के बगीचे के पास से बरामद किया गया। संजीत कुमार जदयू नेता और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह के पुत्र थे। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह बघार में गेहूं के खेत से भूसा लाने के दौरान शव देखा। उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना पुलिस और डायल 112 को इसकी सूचना दी। नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा सूचना मिलते ही एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार और बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। शुरुआती जांच में ग्रामीणों को शव की पहचान करने में दिक्कत हुई, क्योंकि शव का चेहरा जमीन की ओर था। सूत्रों के अनुसार, संजीत कुमार अन्य दिनों की तरह शुक्रवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे। उनकी मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। ”फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं” मृतक संजीत कुमार छह भाइयों में से एक थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस पैक्स अध्यक्ष की मौत के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *