रेप का आरोपी 7 दिन में गिरफ्तार:पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर कई सालों से कर रहा था दुष्कर्म




डीडवाना जिले की पीलवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मात्र सात दिनों के भीतर आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द्र खारिया और वृताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पीलवा थानाधिकारी महिराम विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 9 अप्रैल 2026 को पीलवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर कई वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने बेहतर फील्ड इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी महिराम विश्नोई के साथ कॉन्स्टेबल रविन्द्र कुमार, महेन्द्र और पुखराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि यह पूरे ऑपरेशन में टीम का सामूहिक प्रयास था। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *