आजमगढ़ में शीरे से भरा टैंकर पलटा:ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के दौरान डिवाइडर पर चढ़ने से हादसा




आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के शाहगढ़ चौराहा पर गन्ने के शीरे से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जुटी भीड़ को मौके से हटाया। यह टैंकर सठियांव की ओर से आ रहा था। इसी दौरान सामने से समेदा रोड की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। टैंकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ पलट गया। हादसे में टैंकर चालक और उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क पर 200 मीटर तक फैल गया शीरा
टैंकर पलटने के बाद उसमें भरा गन्ने का शीरा सड़क पर लगभग 200 मीटर तक फैल गया, जिससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई। इस कारण कई लोग आते जाते फिसल कर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने सड़क पर आवागमन को सुचारू करने और लोगों को फिसलने से बचाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था संभाली। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सड़क को साफ किए जाने की मांग की जिससे की दुर्घटना को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *