Ludhiana ANTF Police Team Raid Amritsar Two Smugglers-Arrest-News


पुलिस कस्टडी में दोनों नशा तस्कर।

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) लुधियाना रेंज को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अमृतसर में कार्रवाई करते हुए दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.01 किलो हेरोइन, एक .32

.

गुप्त सूचना पर की कारवाई

ANTF के DSP अजय वर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अमृतसर के एक गांव के पास हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत एक विशेष टीम गठित कर मौके पर भेजी गई, जहां घेराबंदी कर दोनों को काबू कर लिया गया।

तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान सीमा पार से हेरोइन मंगवाते थे और लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय थे।

आरोपियों के बारे में जानकारी देते डीएसपी अजय।

आरोपियों के बारे में जानकारी देते डीएसपी अजय।

आरोपी जगरूप सिंह के खिलाफ पहले भी केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी जगरूप सिंह के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं और वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *