मंदसौर में विहिप-बजरंग दल का लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन:गांधी चौराहा पर टायर जलाकर की नारेबाजी; कहा-सरकार सख्त कदम उठाए




लव जिहाद और धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदसौर के गांधी चौराहा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने ‘जिहादी मानसिकता’, अवैध कब्जों और कथित सुनियोजित षड्यंत्रों के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने इन घटनाओं को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की। तीन तस्वीरों में देखिए विरोध-प्रदर्शन ऐसी घटनाएं चिंता का विषय प्रांत संयोजिका आरती जायसवाल ने कहा कि देश में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो चिंता का विषय हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक आईटी कंपनी में सामने आए धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस की सूझबूझ से सच्चाई सामने आई। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों में कठोर कानून बनाए जाएं और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। आरती जायसवाल ने यह भी कहा कि गंभीर मामलों में फांसी या एनकाउंटर जैसे कड़े प्रावधान भी लागू किए जाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांधी चौराहा पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *