पेन्ट्स की शॉप पर लगी आग:आरके सर्कल स्थित श्री भारत पेन्ट्स शॉप पर लगी आग, आसपास दुकानों तक पहुंची लपटें




उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में आरके सर्कल स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर शाम पेन्ट्स की शॉप पर भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों तक आग की लपटें पहुंचने लगी। तेज लपटें और हवा में धुएं के गुबार देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। चौराहे पर ट्रेफिक जाम के हालात बन गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें की गई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी, फायर अधिकारी नवदीप बग्गा, शिवराम मीणा मौके पर मौजूद थे। पेन्टस की इस दुकान में थीनर और कलर रखा होने से आग तेजी से पकड़ी। आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को चपेट में ​ले लिया। लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। घटना देर शाम करीब 8 बजे श्री भारत पेन्ट्स नाम की शॉप की है। दुकान में कर्मचारी काम कर रहे थे लेनिक अचानक आग लगते देख वे जान बचाकर दुकान के बाहर आ गए। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *