BPSC ADEO Exam Impersonators Caught

[ad_1]

समस्तीपुर में एडीईओ की परीक्षा में शुक्रवार को दो मुन्ना भाई पकड़ गए हैं। एग्जाम बीपीएससी की ओर से आयोजित कराया गया था। दोनों को दो परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया। एक श्री कृष्णा उच्च विद्यालय एग्जाम सेंटर और दूसरा इंटर स्कूल से पकड़ा गया है।

.

शहर के आरएस बीए इंटर स्कूल से पकड़ा गया युवक बेगूसराय के शाहपुर गांव निवासी श्याम सुंदर प्रसाद का बेटा सत्यजीत कुमार और दूसरा वाराणसी का अरविंद कुमार राय है। मामले में मुफस्सिल और नगर थाना में अलग-अलग प्राथमिक की दर्ज की जा रही है। दोनों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं।

परीक्षार्थी को ले जाती पुलिस।

परीक्षार्थी को ले जाती पुलिस।

कान में ब्लुटूथ लगाकर रखा था

बताया जा रहा कि शुक्रवार को जिले 12 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर Adeo की परीक्षा थी। इसी दौरान जितवारपुर स्थित श्री कृष्णा उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक को अरविंद के व्यवहार पर कुछ शक हुआ, जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके कान में छोटा ब्लुटूथ पाया गया।

इसके बाद परीक्षा से निष्कासित करते हुए मुफस्सिल पुलिस के हवाले कर दिया गया। बरामद किया गया डिवाइस भी पुलिस को सौंपा गया है।

इसी तरह शहर के आर एस बीएइंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर भी परीक्षा के दौरान सत्यजीत कुमार के व्यवहार पर गार्डिंग कर रहे शिक्षक को शक हुआ। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास भी कान से एक छोटा डिवाइस बरामद किया गया है।

केंद्राधीक्षक ने डिवाइस को नगर पुलिस के हवाले किया गया है। परीक्षा दे रहे युवक को निलंबित करते हुए नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

परीक्षार्थी को नगर पुलिस के हवाले किया।

परीक्षार्थी को नगर पुलिस के हवाले किया।

जांच की जा रही है

सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि परीक्षा में नकल के आरोप में 2 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है। जिसके बारे में पूरी जांच की जा रही है। मामले को लेकर नगर और मुफस्सिल थाने में केंद्राधीक्षक की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। दोनों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment