सीकर में नाबालिग से 7 साल तक रेप:आरोपी युवक ने अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड किए, शादी का झांसा दिया




सीकर जिले में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो को शेयर करने की धमकी देकर 7 साल तक उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 22 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि जब वह 16 साल की नाबालिग थी। तब मां के साथ एक बार मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। तब उसे आरोपी युवक मिला। उन दिनों पिता बीमार रहते थे। तब उस युवक ने कहा कि वह अच्छे डॉक्टर को जानता है, जिससे इलाज करवाएगा। ऐसे में युवक पर विश्वास कर लिया। इसी बीच नाबालिग के पिता का देहांत हो गया तो आरोपी ने नाबालिग को सांत्वना दी और उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद एक जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया और उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर जगह-जगह उसके साथ कई बार रेप किया। शादी का दिया झांसा परेशान होकर युवती ने यह बात घरवालों को बताई। जब घरवाले आरोपी युवक के घर पर गए तो उन्होंने कहा कि उसकी शादी युवक से करवा देंगे। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी युवक, युवती के साथ रेप करता रहा। हाल ही आरोपी ने युवती के साथ रेप करने के बाद कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। यदि कहीं पर शिकायत की तो अश्लील फोटो और वीडियो भी शेयर कर देगा। फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *