भरतपुर में एक कमरे में सो रहे पति-पत्नी आग की लपटों से घिर गए। आग इतनी भयंकर थी कि दोनों कमरे से बाहर नहीं निकल पाए। झुलसी हालत में दोनों ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे उद्योग नगर थाना इलाके नगला माना गांव की है। बताया जा रहा है कि कमरे में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। आग की लपटें देख आस-पड़ोस के लोगों और परिजनों ने गेट तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक दोनों 85 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए थे। सोते समय शॉर्ट सर्किट से लगी आग, रजाई में आग पकड़ी साहब सिंह निवासी नगला माना गांव ने बताया कि मेरा भतीजा पुष्पेंद्र (32) और उसकी पत्नी मधु (28) कमरे में सो रहे थे। इस दौरान अचानक कमरे में शॉर्ट सर्किट हुआ। तब तक उन्हें कुछ भनक नहीं लगी थी। कुछ ही देर में आग पूरे कमरे में फैल गई। ये आग इनके बिस्तर तक पहुंच गई और दोनों इसकी चपेट में आ गए। कमरे में आग इतनी फैल चुकी थी कि दोनों गेट भी नहीं खोल पा रहे थे। साहब सिंह ने बताया कि कुछ देर में खिड़की से आग की लपटें उठते देखी तो हम घबरा गए। दोनों की कमरे से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। इस पर गेट को तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आग बुझाते समय पुष्पेंद्र की बहन रुपन भी मामूली झुलस गई। आग बुझाने के बाद दोनों को तुरंत RBM अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र स्कूल वैन का ड्राइवर है, जबकि मधु हाउस वाइफ है। दोनों के दो बच्चे है जो हादसे के समय स्कूल गए हुए थे। 85 प्रतिशत झुलसे दोनों, हालत गंभीर आरबीएम अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अजीत ने बताया कि पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी को अस्पताल में लाया गया है। दोनों करीब 85 प्रतिशत तक झुलस गए थे। प्राथमिक उपचार के देने बाद सम्बंधित सर्जन को दिखाया गया। इसके बाद दोनों को जयपुर हायर सेंटर पर रेफर कर दिया गया था। उद्योग नगर थाना SHO पवन यादव ने बताया कि आज घटना का पता लगने के बाद मौके पर पुलिस की टीम भेजी गई। मौके पर जाकर पूछताछ में पता लगा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कमरे में आग लगी थी। घटना के दौरान पुष्पेंद्र और मधु कमरे में सो रहे थे।
Source link