घर में कूदकर 30KG चांदी लूट ले गए बदमाश:पीड़ित को बंधक बना कर पीटा, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी




आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला छीदामी में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पीड़ित को बंधक बनाकर साढ़े 30 किलो से अधिक चाँदी और सोने की डकैती की। बदमाशों ने छत काटकर घर में घुसकर पीड़ित के साथ मारपीट की और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने घर में रखे फैक्ट्री के माल को भी उड़ा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुटी है। नगला छीदामी निवासी राधेश्याम ने बताया कि वे रात में सो रहे थे, तभी लेटर की सरिया काटकर दो बदमाश घर में घुस गए। रात में खटपट की आवाज सुनकर राधेश्याम जाग गए और उन्होंने देखा कि कुछ लोग घर में घुस गए हैं। जब तक राधेश्याम कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें तमंचा और पिस्टल लगाकर दबोच लिया। इसके बाद एक युवक ने अंदर से भरा वाला गेट खोल दिया, जहां से तीन लोग और आ गए। बदमाशों ने राधेश्याम को बंधक बना लिया और उनकी फैक्ट्री का और उनका अपना माल, करीब 30 किलो चांदी लूट कर ले गए। राधेश्याम ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर उनके घर में रखे फैक्ट्री के माल को भी लूट लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *