डूंगरपुर में आबादी के पास दिखा लेपर्ड:कोकापुर-चारवाड़ा रोड पर मोबाइल में कैद हुआ मूवमेंट




डूंगरपुर में कोकापुर से चारवाड़ा रोड पर आबादी के पास एक लेपर्ड नजर आया है। शनिवार सुबह झाड़ियों के बीच लेपर्ड दिखने के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
लोग खेतों और जंगल की तरफ जाने से भी कतरा रहे हैं। वही लोगों ने वन विभाग को सूचना दी है। विभाग उसे ट्रैक करने का प्रयास कर रहा है। लेपर्ड के पानी की तलाश में आने की संभावना जताई जा रही है। टैक्सी ड्राइवर को नजर आया
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह के समय जब टैक्सी ड्राइवर रोज की तरह चारवाडा से कोकापुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक चारवांडा गांव के पास ही एक लेपर्ड सड़क के किनारे झाड़ियों में दिखाई दिया। लेपर्ड सड़क से होते हुए खेतों, झाड़ियों और पहाड़ियों के तरफ भागने लगा। वन विभाग को दी सूचना
जीप ड्राइवर ने लेपर्ड का वीडियो बना लिया। इसके बाद लेपर्ड झाड़ियों में ओझल हो गया। इसकी सूचना गांव और रास्ते से गुजरने वाले गाड़ी के ड्राइवरों को भी दी गई। ताकि सभी सुरक्षित तरीके से रास्ते से गुजर सके। लोगो ने लेपर्ड दिखाई देने की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। वही वन विभाग उसके मूवमेंट को ट्रैक करने का प्रयास कर रहा है। जल्द रेस्क्यू की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार लेपर्ड के देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-शाम के समय खेतों और सुनसान रास्तों पर जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने जल्द लेपर्ड का रेस्क्यू करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *