चंडीगढ़ प्रशासन ने रेलवे को ट्रांसफर किए 4.40 करोड़:हरमिलाप नगर अंडरपास का काम होगा शुरू, रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से मिलेगी राहत




चंडीगढ़ से मोहाली के हरमिलाप नगर के लिए बनने वाले अंडरपास के लिए प्रशासन ने पैसे जारी कर दिए हैं। लंबे समय से अधर में लटके रेलवे अंडरपास (आरयूबी-123) प्रोजेक्ट अब शुरू होने की उम्मीद है। प्रशासन ने अपने हिस्से की बकाया 4.40 करोड़ रुपये रेलवे को ट्रांसफर किए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से कुल 6.40 करोड़ रुपये का भुगतान पूरा कर लिया गया है। फंड जारी होने के बाद अब इसी महीने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे ने लिखा था लेटर
प्रोजेक्ट में देरी को देखते हुए रेलवे की ओर से 6 अप्रैल को चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें लंबित राशि जल्द जारी करने का आग्रह किया गया था। इस मामले में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। चीफ सेक्रेटरी ने पैनल मीटिंग में अन्य बजट के साथ इस 4.40 करोड़ रुपये की राशि को तुरंत मंजूरी दे दी, जो रेलवे के पास पहुंच चुकी है। मानसून से पहले पूरा होगा काम
यह परियोजना चंडीगढ़ प्रशासन और रेलवे के संयुक्त प्रयासों से तैयार की जा रही है। फंड जारी होने के बाद अब रेलवे द्वारा ट्रैक के नीचे ब्लॉक डालने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि मानसून शुरू होने से पहले यह काम पूरा कर लिया जाए, ताकि बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित न हो। प्रोजेक्ट के लिए हुआ था आंदोलन
पिछले महीने इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन किया था। रेलवे फाटक हटाओ, अंडरपास बनाओ संघर्ष कमेटी आरयूबी-123 ने यह आंदोलन किया था। फंड की कमी और प्रशासनिक ढिलाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। लोगों ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का विशेष आभार जताया है और कहा कि उनके प्रयासों से ही यह परियोजना आगे बढ़ सकी है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा किया जाएगा।
यह अंडरपास बनने के बाद हरमिलाप नगर, रायपुर कलां और बलटाना क्षेत्र के लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *