उमरिया में लापता युवक का शव कुएं में मिला:शादी में जाने के बाद दो दिन से था गायब, पुलिस जांच में जुटी




उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भमरहा में एक लापता युवक का शव कुएं में मिला है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भमरहा निवासी गुड्डा चौधरी (लगभग 30 वर्ष) 15 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। शनिवार, 18 अप्रैल की सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित एक कुएं में शव देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *