अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रोड किनारे सो रहे 70 साल बुजुर्ग पर ट्रक चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग मजदूरी कर आया था। कुछ देर होटल के बगल में बैठ गया था। तब उसकी आंख लग गई। इसी बीच बैक लेकर आगे बढ़ा ट्रैक उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग बालकिशन पास में ही 200 फीट रोड के निकट रहता है। मृतक के बेटे बाबू ने बताया कि उसके पिता बालकिशन मजदूरी करते थे। वे शुक्रवार शाम मजदूरी करने के बाद नमन होटल के पास छाया में बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई। तभी एक ट्रक पीछे की ओर बैक आया। फिर आगे लेते समय ट्रक को बुजुर्ग बालकिशन के ऊपर से ले गया। जिससे उसकी मौत हो गई। दिन का समय होने के कारण आसपास के लोगों ने आवाज भी लगाई। लेकिन ट्रक ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया। कुछ देर तक ट्रक ड्राइवर वहीं रहा। लेकिन बाद में फरार हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार सुबह वैशाली नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस फिलहाल फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
मृतक बुजुर्ग के दो बेटे हैं, जिनमें से एक अस्पताल में भर्ती था और दूसरा मजदूरी पर गया हुआ था।
Source link