ब्यावर के मसूदा रोड स्थित लसाडिया टोल बूथ पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रेलर ने आगे चल रही 2 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक बोलेरो और एक पिकअप कैंपर मसूदा की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप कैंपर सड़क पर पलट गई। क्रेन से क्षतिग्रस्त गाड़ियां हटाई
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को सदर थाने में खड़ा करवा लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link