लुधियाना में बेकाबू ट्राला फैक्ट्री से टकराया:ड्राइवर को आई नींद, डिवाइडर तोड़ा, दीवार चकनाचूर, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त




लुधियाना में चीमा चौक के नजदीक ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक 18 टायरी ट्राला बेकाबू होकर फैक्ट्री की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीवार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। रात 2 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। बेकाबू ट्राले ने पहले डिवाइडर तोड़ा और फिर फैक्ट्री के गेट से टकरा गया। इस दौरान कई बिजली के खंभों को भी टक्कर लगी, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फैक्ट्री प्रतिनिधि बलविंदर सिंह ने बताया कि ट्राले ने बाहर लगे बिजली मीटर भी तोड़ दिए। शुरुआती तौर पर अंदेशा जताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण हादसा हुआ। नुकसान का आंकलन कर रहे कर्मचारी हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हालांकि, वाहन के मालिक की पहचान कर ली गई है और उसे सूचना दी जा रही है। मौके पर पावरकॉम के कर्मचारियों को भी बुलाया गया है, जो नुकसान का आकलन कर रहे हैं। हादसे के बाद सुबह 12 बजे तक ट्राला सड़क पर ही खड़ा रहा। हादसे के कारण कुछ देर तक ट्रैफिक भी बाधित रहा। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अगर यह हादसा दिन में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *