उज्जैन में अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को सामूहिक विवाह और निकाह का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शहर के कार्तिक मेला ग्राउंड में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। राज्य शासन की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से दी जाएगी। यह राशि विवाह के बाद नए जीवन की शुरुआत में सहयोग के लिए प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत इस आयोजन में कुल 112 जोड़े शामिल होंगे। इनमें 100 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करेंगे, जबकि 12 जोड़े निकाह के जरिए जीवन की नई शुरुआत करेंगे। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तैयारियों का कलेक्टर-निगम अधिकारियों ने लिया जायजा आयोजन से पहले कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जीरो वेस्ट थीम पर होगा आयोजन इस बार आयोजन को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान से जोड़ते हुए ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Source link