RAS 2024 Results: Shalu Kaswan 8th, Sahil Jurasiya 93rd Rank



राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 का अंतिम रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की बेटी शालू कस्वां ने पहले प्रयास में ही आरएएस परीक्षा क्लियर करते हुए 8वीं रैंक हासिल की है। वहीं, सूरतगढ़ क्षेत्र के साहि

.

सेल्फ स्टडी से की पढ़ाई

रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव ततारसर (50 एनपी) की रहने वाली शालू कस्वां कला संकाय से स्नातक हैं। उनके पिता चेतराम कस्वां किसान हैं, जबकि मां कमलेश देवी गृहिणी। छोटे भाई पुनीत कस्वां भी पढ़ाई कर रहे हैं।

शालू ने बताया- स्नातक पूरा करने के बाद उन्होंने घर पर ही सेल्फ स्टडी शुरू कर दी। कोचिंग का सहारा लिए बिना, अनुशासित दिनचर्या और लगातार मेहनत से उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में यह मुकाम हासिल किया। रिजल्ट आने के बाद परिवार में जश्न का माहौल छा गया। माता-पिता ने बेटी को मिठाई खिलाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

पुलिसकर्मी का बेटा बना आरएएस

सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव सिद्धूवाला निवासी साहिल जुरासिया ने भी अपनी मेहनत से सभी को प्रभावित किया है। उनके पिता विनोद कुमार जुरासिया चूनावढ़ पुलिस थाने में एएसआई के पद पर तैनात हैं, जबकि मां रविना जुरासिया गृहिणी हैं।

साहिल ने घर पर रहते हुए रोजाना 10 से 12 घंटे की नियमित पढ़ाई की। लगातार प्रयासों के बाद तीसरे अटेम्प्ट में उन्होंने 93वीं रैंक हासिल की। साधारण परिवार से आने वाले साहिल की यह सफलता उनके परिश्रम और लगन की मिसाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *