लखीसराय में रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात बच्चा:आंतें बाहर आने से गंभीर घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर




लखीसराय में एक अज्ञात बच्चा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला है। यह बच्चा लखीसराय रेलवे स्टेशन के पास किउल नदी के पीलर नंबर 05 के समीप पाया गया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को देखकर तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया। बच्चे के पेट में गंभीर चोटें थीं और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज कर रहे डॉक्टर राजा अभय ने बताया कि बच्चे की आंतें बाहर आ गई हैं, जो उसकी गंभीर स्थिति को दर्शाता है। बच्चे को हायर सेंटर किया गया रेफर बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे प्रशासन को उसके परिजनों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चे की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस बच्चे के बारे में कोई जानकारी हो तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या अस्पताल प्रशासन को सूचित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *