प्रेम संबंध में युवक की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन:मोगा में लड़की के परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी, FIR रद्द करने की मांग




मोगा जिले में बाघापुराना के मुख्य चौक पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जब बड़ी संख्या में लोगों ने पेट्रोल की बोतलें और माचिस लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चौक को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था तरह प्रभावित हुई और लंबा जाम लग गया। बता दे कि यह मामला 13 अप्रैल को गांव मलके में हुई एक घटना से जुड़ा है। वहां एक 18 वर्षीय युवक ने पर अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की के प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या कर ली थी। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने थाना समालसर पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया और धरना दिया था। युवक की आत्महत्या के बाद परिजनों का प्रदर्शन इसके बाद, 17 अप्रैल को पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर लड़की पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जैसे ही लड़की पक्ष को इस एफआईआर की जानकारी मिली, उन्होंने इसे गलत और दबाव में दर्ज किया गया मामला बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। लड़की पक्ष के परिजनों ने किया प्रदर्शन इसी के चलते शुक्रवार रात को लड़की पक्ष के परिजन और उनके समर्थक बाघापुराना के मुख्य चौक पर एकत्र हुए और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि थाना समालसर पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच के उनके चार लोगों पर झूठा मामला दर्ज किया है। उन्होंने मांग की है कि इस एफआईआर को तुरंत रद्द किया जाए। आत्मदाह की दी चेतावनी प्रदर्शन के दौरान, एक युवक के पिता ने, जिस पर मामला दर्ज किया गया है, चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लेंगे। इस चेतावनी के बाद मौके पर स्थिति और भी गंभीर हो गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस दूसरी ओर, थाना बाघापुराना के प्रभारी ने बताया कि समालसर थाना पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *