[ad_1]
प्रतापगढ़ में 19 अप्रैल 2026, रविवार को 23वां भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और मुख्य समारोह नृसिंह घाट, तालाब रोड पर आयोजित होगा।
.
जन्मोत्सव कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहजहांपुर के परम गुरुदेव शंभू राम महाराज और संत मीरा पीठ, गंधेर की साध्वी मां अर्पणा मेनारिया के मंगल प्रवचन होंगे।
इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ इस वर्ष के बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
शोभायात्रा नगर परिषद प्रतापगढ़ से शुरू होकर सूरजपोल दरवाजा, धान मंडी, निचला बाजार और झंडा गली होते हुए नृसिंह घाट, तालाब रोड, प्रतापगढ़ स्थित मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचेगी।
[ad_2]
Source link