खैरथल-तिजारा जिले में किशनगढ़बास के बंबोरा गांव की सीमा चौधरी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 169वीं रैंक हासिल की है। यह उनका तीसरा प्रयास था। पहले प्रयास में उन्होंने 808वीं रैंक हासिल की थी। दूसरे प्रयास में उन्होंने 217वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में सीमा जयपुर में अकाउंट ऑफिसर की ट्रेनिंग कर रही हैं। इससे पहले सीमा पटवारी का एग्जाम भी क्लियर कर चुकी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग किशनगढ़बास में पटवारी के पद पर थी। पटवारी के बाद सीमा किशनगढ़बास के कोलगांव के सरकारी स्कूल में लेक्चरर के पद पर कार्यरत रहीं। सीमा चौधरी के पिता हरिसिंह चौधरी किशनगढ़बास में कृषि पर्यवेक्षक के पद से रिटायर्ड हैं। उनकी मां गृहिणी हैं। सीमा के दो बड़े भाई हैं, जिनमें उदय राम दिल्ली पुलिस में काॅन्स्टेबल हैं।
Source link