Darbhanga Durga Puja Visarjan | City to Village Devotees Flock, Bhandara Prasad for 5000


दरभंगा में चैती नवरात्रा संपन्न हो गया। शनिवार देर रात तक मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। पूरे जिले में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, जयकारों और भक्ति गीतों के बीच माता रानी को विदाई दी। मां के अंतिम दर्शन के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के

.

विसर्जन के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़।

विसर्जन के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़।

जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी रहे

कमतौल थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चैती दुर्गा मां का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि सभी पूजा स्थलों पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी। टेकटार गांव में भी विधि-विधान के साथ मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। इस दौरान अपर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार और एसआई सुभाष प्रसाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते रहे।

केवटी प्रखंड में भंडारा और भजन संध्या का आयोजन

केवटी प्रखंड के बनवारी स्थान में महंत बाबा रतन दास के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में करीब 5000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें मिथिलांचल के स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *