Saharsa Police Arrest 5000 Reward Criminal With Kattas, Live Cartridges & Mobile


सहरसा पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पतरघट और बैजनाथपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 5000 रुपये के इनामी अंतरजिला अपराधी रामू कुमार को गिरफ्तार किया है।

.

उसकी गिरफ्तारी शनिवार को हुई, जिसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस कार्रवाई की जानकारी सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी।

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने दी जानकारी।

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने दी जानकारी।

पुलिस के अनुसार, बैजनाथपुर थानाध्यक्ष को 17 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि वांछित अपराधी रामू कुमार अपने पैतृक गांव धबौली (पतरघट थाना क्षेत्र) में एक आम के बगीचे में छिपा हुआ है।

सूचना मिलते ही पतरघट थाना की टीम ने सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के सहयोग से तत्काल बगीचे की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी रामू कुमार ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धबौली निवासी 25 वर्षीय रामू कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि वह एक शातिर अपराधी है और कई लूटकांडों में शामिल रहा है।

रामू कुमार बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के पूजा पेट्रोल पंप लूटकांड और मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक लूटकांड में मुख्य आरोपी था। इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई

उसके खिलाफ बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 59/2026 और मधेपुरा के भर्राही थाना कांड संख्या 99/2026 दर्ज हैं, जिनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराएं और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। हथियार बरामदगी के आधार पर पतरघट थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एक नया मामला (कांड संख्या 80/26) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस ऑपरेशन में पतरघट और बैजनाथपुर थाना पुलिस के साथ जिला आसूचना इकाई की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *