झांसी में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:कमाने के लिए नागपुर जा रहा था, आधार कार्ड के जरिए शव की पहचान हुई




झांसी में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह मुरैना का रहने वाला था और कमाने के लिए नागपुर जा रहा था। शव मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी ली तो युवक के पास आधार कार्ड मिला। जिसके जरिए पिता को सूचना दी गई। शनिवार को परिजन झांसी पहुंचे। यहां बेटे का शव देखकर पिता बेहोश हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रेन टिकट भी जेब में मिली मृतक का नाम मोनू (21) पुत्र रामजी लाल जाटव था। वह मुरैना के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र भूड़ बैरारा गांव का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई अजय ने बताया- मेरा भाई मोनू नागपुर में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह छुट्‌टी लेकर घर आया था। अब 16 अप्रैल को वह वापस नागपुर जा रहा था। उसने ग्वालियर से ट्रेन पकड़ी। झांसी में वह ट्रेन से गिर गया। पुलिस को शव मिला। उसके पास आधार कार्ड, ट्रेन का जनरल टिकट समेत अन्य सामान भी मिला था। लोकल पुलिस ने परिजनों को सूचना दी अजय ने आगे बताया- आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने पहाड़गढ़ पुलिस को सूचना दी। लोकल पुलिस ने हम लोगों को बताया। हम लोग झांसी के लिए रवाना हो गया। 18 अप्रैल को झांसी पहुंचे। यहां शव देखा तो मोनू का ही था। मोनू का शव देखकर पिता रामजी जाटव का रो रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में माेनू दूसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों को उसकी जल्द ही शादी करनी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *