डीग में 18 साइबर ठग गिरफ्तार:1 नाबालिग भी डिटेन, 15 मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड बरामद




डीग पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत कामां, सीकरी और जुरहरा थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस ने कुल 18 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार किए गए ठगों के पास से 15 मोबाइल फोन और कई फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए हैं। ये ठग ऑनलाइन विज्ञापनों और फर्जी वीडियो कॉल के माध्यम से भोले-भाले लोगों को ठगते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे। पुलिस अब इन ठगों के अन्य साथियों और उनसे जुड़े बैंक खातों की तलाश कर रही है। एसपी शरण गोपीनाथ ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें और न ही अपना ओटीपी किसी के साथ साझा करें। उन्होंने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *