दतिया में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:ग्वालियर-झांसी हाईवे पर बाइक सवार टक्कर मारकर फरार




दतिया में चिरूला थाना क्षेत्र में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर गांधारी तिराहे के पास शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक भगवत वंशकार (45) पुत्र बृजलाल वंशकार निवासी ग्राम फूलरा, अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से एक शादी समारोह में शामिल होने गांव सीतापुर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भगवत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *