ग्रेटर नोएडा में बुलेट साइलेंसर से पटाखे फोड़ने से दहशत:लोगों ने पुलिस से की शिकायत, कार्रवाई की मांग




ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में बुलेट बाइक सवारों द्वारा साइलेंसर से पटाखे फोड़ने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं से स्थानीय निवासी परेशान हैं। अज्ञात बाइक सवार सोसाइटियों के गेट के पास धमाके कर फरार हो जाते हैं। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है और कार्रवाई की मांग की गई है। कई दिनों से यह बाइक सवार आ रहे है। अजनारा होम्स और पंचशील ग्रीन सोसाइटी के निवासी मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि बुलेट बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज में पटाखे फोड़ते हैं। यह आवाज फायरिंग जैसी लगती है, जिससे सोसाइटी के लोगों में भय का माहौल है। इन बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होती और सवार मुंह पर कपड़ा बांधकर आते हैं। मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हुए हैं। उन्होंने एक ऐप के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और लिखित में भी शिकायत दी है। यह घटनाएं बिसरख थाना क्षेत्र की अजनारा होम्स और पंचशील ग्रीन सोसाइटी के सामने हो रही हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो चुके थे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि गश्त बढ़ाई जाएगी और जल्द ही इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि समय-समय पर ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे असामाजिक तत्वों को पकड़ा जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *