भीलवाड़ा के मांडल कस्बे में शनिवार को एक पति पत्नी को मौत एक साथ हुई और दोनों का अंतिम संस्कार भी एक चिता पर एक साथ किया गया। जिसने भी इस घटना को सुना उसकी आंखें नम हो गई। पति पत्नी ने एक साथ तोड़ा दम मांडल कस्बे में तालाब की पाल के नीचे रहने वाले गणेश माली उर्फ गणेश महाराज ( 60 ) और उनकी पत्नी लाली देवी माली (57) ने एक साथ दम तोड़ दिया। दोनों के एक साथ निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।गणेश माली और उनकी पत्नी लाली देवी कृषि कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सुबह उठे नहीं तो बेटे ने आकर देखा शुक्रवार शाम को भी दोनों खेत से कृषि कार्य कर घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद दोनों ने मिलकर भोजन बनाया, खाना खाया और रात को सो गए।शनिवार सुबह जब दोनों खेत पर नहीं पहुंचे तो उन्हें बुलाने के लिए सिजारी उनके घर पहुंचा,लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।इसके बाद उनके पुत्र महावीर को बुलाया गया। महावीर दीवार के सहारे घर के अंदर पहुंचा और दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो दोनों पति-पत्नी खाट पर लेटे हुए थे और दोनों ने दम तोड़ दिया था। दोनों के बीच गहरा प्रेम था स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच गहरा प्रेम था और दोनों हमेशा साथ रहने की बात किया करते थे। आज उनका एक साथ दुनिया से जाना लोगों को भावुक कर गया। कई लोगों ने इसे सात जन्मों के साथ और साथ जीने-साथ मरने की अनोखी मिसाल बताया। दोनों की एक सात मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे कस्बे में इस घटना की चर्चा है। साथ उठी दोनों की अर्थियां साथ जीने व साथ मरने की बातें करने वाले दंपती ने एक ही दिन एक ही समय पर अंतिम सांस ली। दोनों की अर्थियां साथ उठी, गठजोड़ा बांधकर दोनों को साथ-साथ श्मशान ले गए। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया।इनकी शादी करीब 45 साल पहले हुई थी गणेश महाराज के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं तीनों की शादी हो चुकी है।इनके 10 साल का पोता और 3 साल की पोती भी है।
Source link