Jaipur Bank Burglary Attempt | Wall Breach, Locker Break

[ad_1]

जयपुर की एक बैंक में चोरी करने के लिए बदमाशों के घुसने का मामला सामने आया है। बैंक के अंदर घुसने के लिए बदमाशों ने सर्वर रुम की पीछे की दीवार में बड़ा छेद किया था। तिजोरी रुम के लॉक तोड़कर बदमाशों ने गोल्ड सैफ-डॉक्यूमेंट सैफ तोड़ने का प्रयास किया। रामनग

.

पुलिस ने बताया- जगतपुरा के रहने वाले जयपुर कुमार मीना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह दांतली स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के सीनियर मैनेजर है। शुक्रवार देर शाम रोज की तरह बैंक ब्रांच को लॉक कर कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारी चले गए थे। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत के चलते बैंक को निशाना बनाया। बैंक के सर्वर रुम की पीछे की दीवार में करीब 2×2 फीट का बड़ा छेद किया। बैंक दीवार में सेंधमारी कर बदमाश अंदर घुसे। बैंक के अंदर घुसे बदमाशों ने तिजोरी रुम के लॉक तोड़ दिए। चोरी के चलते गोल्ड सैफ और डॉक्यूमेंट सैफ को तोड़ने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद भी चोरी की वारदात को अंजाम देने पर सफल नहीं हो सके। पकड़े जाने से बचने के लिए दीवार में किए छेद के रास्ते से ही बाहर निकल फरार हो गए। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे बैंक ओपन कर अंदर जाने पर चोरी की नाकाम कोशिश का पता चला। रामनगरिया थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वारदात से पहले बैंक में लगे CCTV के वॉयर काट बंद कर दिए थे। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment