जयपुर में 14 जोड़ों ने एक साथ की शादी:बलाई समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ, पढ़ें जयपुर की प्रमुख खबरें




जयपुर शहर में बलाई समाज की ओर से रविवार (आखातीज) को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। श्री बाबा रामदेव बलाई समाज विकास समिति की ओर से आयोजित किए गए इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के तहत बारात प्रातः 7:30 बजे श्री बाबा रामदेव मंदिर, संजय नगर, डीसीएम, अजमेर रोड, जयपुर से भव्य लवाजमे एवं कलश यात्रा के साथ रवाना हुई। बारात में जिया बैंड की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। बारात सार्वजनिक पार्क, निर्माण नगर ई, अजमेर रोड (200 फीट चौराहा के पास), टैगोर नगर तिराहा, जयपुर पहुंची, जहां सभी 14 जोड़ों का विवाह विधिवत सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। आयोजन ने समाज में एकता, सहयोग और सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को सशक्त करने का संदेश दिया। आर्थिक रूप से मदद करने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। मनफूल मेहरड़ा ने मंच संचालन किया। अध्यक्ष धन्नालाल ढेबाना, कोषाध्यक्ष पूरनलाल मलिंडा मौजूद रहे। आगे पढ़ें जयपुर की प्रमुख खबरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *