श्योपुर-कराहल में 197 जोड़ों का सामूहिक विवाह:सांसद तोमर ने दिया आशीर्वाद; नवविवाहितों को 49-49 हजार के उपहार मिले




श्योपुर जिले में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सम्मेलनों में कुल 197 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। श्योपुर के हैवी मशीनरी टीनशेड में जनपद और नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में 134 जोड़ों का विवाह हुआ। वहीं, कराहल के पनवाड़ा माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 63 जोड़ों ने सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन की शुरुआत की। श्योपुर और कराहल में दो स्थानों पर आयोजन श्योपुर के सम्मेलन में जनपद श्योपुर के 109, नगरपालिका श्योपुर के 17 और नगर परिषद बड़ौदा के 8 जोड़े शामिल हुए। सामूहिक विवाह की रस्में जनपद पंचायत और स्थानीय निकायों के सहयोग से संपन्न कराई गईं। प्रशासन ने नवविवाहित जोड़ों के लिए गृहस्थी शुरू करने हेतु योजना के तहत 49-49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता और उपहार दिए। सांसद बोले- सामाजिक सरोकार की मिसाल है कन्या विवाह योजना मुख्य अतिथि सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि यह योजना समाज के हर वर्ग के लिए सहायक है। उन्होंने शासन द्वारा विवाह प्रबंध और आर्थिक सहयोग की पहल को सराहा। कलेक्टर शीला दाहिमा ने बताया कि जिले में विभिन्न तिथियों पर सम्मेलनों का आयोजन जारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण ने इस योजना को बेटियों के विवाह के लिए महत्वपूर्ण संबल बताया। बुद्ध पूर्णिमा पर होगा अगला सम्मेलन जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद ने जानकारी दी कि अक्षय तृतीया के बाद अब 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अगले सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद और निकाय स्तर पर आगामी निर्धारित तिथियों में भी ऐसे सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार की गई है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *