कंटेनर ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत:शिवपुरी के करैरा में सड़क हादसा, शादी के भात का सामान लेने गए थे, पति गंभीर




शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सिल्लारपुर चौराहे पर हुई, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ने दंपती की बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय मनीषा आदिवासी के रूप में हुई है, जबकि उनके पति सुरेश आदिवासी गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, दतिया निवासी सुरेश और मनीषा आदिवासी शनिवार को अमोला कॉलोनी क्रमांक-1 में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रविवार को वे भात के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने करैरा गए थे। बाइक को दूर तक घसीटा वापस लौटते समय सिल्लारपुर चौराहे पर यह हादसा हुआ। फरियादी पर्वत आदिवासी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कंटेनर क्रमांक HR55AK7785 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद बाइक को काफी दूर तक घसीटा गया। हादसे में मनीषा आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले करैरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *