[ad_1]
नवादा में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। परशुराम सेवा समिति एंड वेलफेयर के तत्वावधान में बुधवार को बुधौल से एक विशेष शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों भक्तों ने भाग लिया, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बन गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शोभायात्रा रही, जिसमें भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा को सजाया गया था। भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरी। श्रद्धालुओं ने जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर समाज में एकता, अनुशासन और धर्म की रक्षा का संदेश दिया गया। मोहन सिंह चंद्रवंशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए
शोभायात्रा में परशुराम सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश पांडे, संयोजक संतु सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेश नंदन पांडे, उपाध्यक्ष चंदन कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष अनंत ओझा, आकांक्षित विनोद मिश्रा, सचिव अशोक पांडेय और महामंत्री सुबोध मिश्रा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनके साथ मोहन सिंह चंद्रवंशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा
आयोजकों ने बताया कि भगवान परशुराम का अवतार अधर्म के खिलाफ लड़ाई और ब्राह्मणों की रक्षा का प्रतीक है, और इस जयंती के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान भजन, आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर मनाने की मांग की। यह उत्सव नवादा में सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हुआ।
[ad_2]
Source link