जयपुर में 5 हजार बीजेपी महिला कार्यकर्ता करेंगी प्रदर्शन:शहीद स्मारक तक निकलेगा जुलूस, जानें कहां-कहां रहेगा ट्रैफिक प्रभावित




जयपुर में सोमवार को महिला आरक्षण लोकसभा में पास नहीं होने के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके बाद जुलूस कार्यालय से चौमू हाउस चौराहा होते हुए शहीद स्मारक तक निकलेगा। इस दौरान करीब 5 हजार महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम और जुलूस को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। राजमहल टी-पॉइंट, पृथ्वीराज रोड, चौमू हाउस चौराहा, स्टैच्यू सर्किल और एमआई रोड जैसे इलाकों में यातायात प्रभावित होगा।ऐसे में पुलिस प्रशासन ने आमजन से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है, क्योंकि कई रास्तों पर आवाजाही बदली जाएगी। वहीं, जुलूस मार्ग पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
ये रास्ते रहेंगे डायवर्ट इन रूट्स पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित बसों के लिए तय किए गए पार्किंग रूट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *