जालंधर में MLA बीबी मान ने मंडी का किया दौरा:किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से मिलकर सुनीं समस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन




जालंधर के नकोदर की आम आदमी पार्टी विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान ने नूरमहल अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक मान ने मंडी में मौजूद किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से बातचीत की। उन्होंने सभी वर्गों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान पर चर्चा की। बीबी मान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने फसल की तौल, उठान और भुगतान का कार्य पूरी पारदर्शिता और तेजी से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी, नूरमहल के चेयरमैन लखवीर सिंह शीर, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, खरीद एजेंसियों के अधिकारी, विभिन्न गांवों के सरपंच, पंच व नंबरदार भी उपस्थित थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसानों की कड़ी मेहनत से उगाई गई फसल के एक-एक दाने को खरीदने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *